REC–PFC Merger, Vinimay & Zojila Tunnel
REC and PFC Merger / आरईसी (REC) और पीएफसी (PFC) का विलय
President Droupadi Murmu recently approved the merger of the Maharatna company REC Limited into Power Finance Corporation (PFC). The objective of the merger is to establish a large power-sector financing institution, strengthen lending capabilities and improve operational efficiency.राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हाल ही में महारत्न कंपनी REC लिमिटेड के पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (PFC) में विलय को मंजूरी दी। इस विलय का उद्देश्य ऊर्जा क्षेत्र के लिए एक बड़ी वित्तपोषण संस्था का गठन, ऋण प्रदान करने की क्षमता को सुदृढ़ करना तथा परिचालन दक्षता को बढ़ाना है।
Land Port Management System (LPMS) – Vinimay / लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (LPMS) – विनिमय
Union Home Minister Amit Shah inaugurated the Vinimay portal in New Delhi to modernize operations across India's land ports. It is a centralized, real-time platform that acts as a single electronic window for India's international land border ports. It integrates cargo, passenger and vehicle management into a unified digital workflow.केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में भू-सीमा बंदरगाहों के संचालन को आधुनिक बनाने के लिए विनिमय पोर्टल का उद्घाटन किया। यह भारत के अंतरराष्ट्रीय भू-सीमा बंदरगाहों के लिए एक केंद्रीकृत, रियल-टाइम प्लेटफॉर्म है जो सिंगल इलेक्ट्रॉनिक विंडो के रूप में कार्य करता है। यह कार्गो, यात्री और वाहन प्रबंधन को एक एकीकृत डिजिटल वर्कफ़्लो में जोड़ता है।
Land ports, also known as Integrated Check Posts (ICPs) — such as Wagah-Attari in Punjab — handle the movement of trucks, freight trains and passenger vehicles across land borders. In contrast, seaports such as Mumbai handle ships along the coast.भू-बंदरगाह (लैंड पोर्ट), जिन्हें एकीकृत चेक पोस्ट (ICPs) भी कहा जाता है — जैसे पंजाब में वाघा-अटारी — भूमि सीमाओं के पार ट्रकों, मालगाड़ियों और यात्री वाहनों की आवाजाही को संभालते हैं। इसके विपरीत, मुंबई जैसे समुद्री बंदरगाह तटीय क्षेत्रों में जहाजों का संचालन करते हैं।
Zojila Tunnel Project / ज़ोजिला सुरंग परियोजना
Union Minister Nitin Gadkari inaugurated the breakthrough of the main tunnel at the eastern portal of the Zojila Tunnel Project in Minamarg, Kargil. The project is a nearly 14-km-long tunnel being constructed between Baltal and Minamarg on National Highway-1. It will enable all-weather connectivity between Jammu & Kashmir and Ladakh.केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कारगिल के मिनामार्ग में ज़ोजिला सुरंग परियोजना के पूर्वी पोर्टल पर मुख्य सुरंग के ब्रेकथ्रू का उद्घाटन किया। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-1 पर बालटाल और मिनामार्ग के बीच निर्मित लगभग 14 किमी लंबी सुरंग है। यह परियोजना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के बीच वर्षभर संपर्क (all-weather connectivity) सुनिश्चित करेगी।